खुशी

सीख

आज खिलते हुए रंगो से कुछ सीखते हैं,

चलो आज इन रंगो की तरह खिलते हैं

हर किसी की जिंदगी में गम के बादल तो होते हैं,

चलो आज खुशियो के कुछ रंग बिखेरते हैं

चलो आज इन रंगो की तरह खिलते हैं

इन्द्रधनुष सी चमक लिए इस जग को रोशन करते हैं

चलो आज बेरंग जिंदगी को रंगो से भरते हैं

काले गोरे का भेद छोड़ के आज इस दिल का मैल धोते हैं,

चलो आज खुबसुरत रंगो से रिश्ते पिरोते है

चलो आज खुशियो के रंग बिखेरते हैं…