स्वच्छ भारत अभियान
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदीजी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ में खुशहाल भारत है।
‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ में स्वास्थ्यवर्धक वातावरण निर्माण का आह्वान है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के सफाई- सौंदर्य में सामुदायिक साझेदारी का परिपालन है ।
‘स्वच्छता ही सेवा’ की उज्जवल प्रतिबद्धता में समाहित खुशबू भारत की सदाबहार है।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के परिवेश में झलकता खूबसूरत स्वच्छोत्सव का उत्सव है।
घर-आंगन-कस्बा-इलाका आदि की सफाई – सुंदरता में महकता आत्मनिर्भर हिंदुस्तान है।
बालमदिर-स्कूल-कॉलेज की स्वच्छता में विकसित भारत का अनूठा अनुशासन है।
निबंध-चित्र-पोस्टर- क्विज – कहानी – नाटय प्रतियोगिता में स्वच्छता का मधुर समायोजन है।
बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन की सफाई – स्वच्छता में सुखद सुहानी यात्रा का अतुल्य आनंद है।
सड़क-रास्ते-फुटपाथ पगडंडी की स्वच्छता में उत्साहपूर्ण चहलकदमी का एहसास है।
नदी-तालाब – समुद्र तट की प्राकृतिक निर्मल स्वच्छता में शानदार भारत दर्शन है।
दवाखाना-अस्पताल-क्लीनिक की सफाई में तन-मन सुरक्षा का स्वास्थ्यपूर्ण प्रयोजन है।
पर्यटन स्थल- ऐतिहासिक स्मारक – राष्ट्रीय उद्यान स्वच्छता में प्रसन्नता का प्रभाव है।
सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई में पर्यावरण संरक्षण का सुरम्य सुखदायक प्रबंधन है।
श्रमदान- जन भागीदारी की मनोहर स्वच्छता में विकसित राष्ट्र का उजियाला है।
सफाई मित्र और सामाजिक मित्रता में ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ का दीप्तिमान संकल्प है।
स्वच्छता अभियान की निश्चल प्रतिज्ञा में स्वस्थ तंदुरुस्त जीवन का मंगलमय संदेश है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदीजी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में विश्वगुरु सम्मान है।

नेत्रहीन बच्चों के शिक्षा विशेषज्ञ


