एक बदलाव बेहतर जीवन के लिए
ले अब तु एक दृढ़ संकल्प
जो करे तेरे मन का काया कल्प
ले सीख तु अपने बीते कल से….
अपनी धुन में ही तु आगे बढ़
कल क्या छीना किस्मत ने तुझसे
तु निकल अब इस अवसाद से
तु रह खुश और बांट खुशी
दिल से अभी और आज से
ये जीवन तेरा है जो दुख से भरा
अपने और अनजानों के काम ला
वजह बन उनके मुस्कान की तु
अपने होंठों पर भी मुस्कान ला
लड़ किस्मत से तु लड़ता रह
न रुक एक पल आगे बढ़ता रह
बदल सकता अपनी तक़दीर तु
झुक न अडिग होकर रह
गम हो जाए तेरे अल्प
कर कुछ ऐसा तु प्रकल्प
तेरी खुशियां अनमोल है
तेरा जीवन न है विकल्प
इसी सोच को तु अपना
तु जी… जी भर… और जीता जा, जीता जा ।



