अहसासों की बात, a poetry by Parveen Gill, Participant, Celebrate Life with Us at Gyaannirudra

अहसासों की बात

अहसासों की बात

यूँ तो कितने ही कागज भर दूँ
लिखते-लिखते दिल के जज़्बात,
खत्म होती नहीं फिर भी
जीवन में आते-जाते
ग़म और खुशी के अहसासों की बात।
कभी खुशी की फुहारें
भिगो देती हैं,
मन की तृष्णा की तड़प को।
कभी ग़म की कसक
तीर सी चुभती है दिल में,
और बहा देती है निरंतर
अश्कों के समन्दर को।
इच्छाओं की वासना की अग्नि
काश कभी बुझा सकता इन्सान,
और सुकून के किनारे बैठकर
देखता जिन्दगी के सारे अहसान।
तब ना मन तड़पता और
ना आँसू बहते,
फिर हम ना किसी को कुछ कहते
ना सुनते
बस रब की रज़ा में यूँ ही बहते रहते।

6 thoughts on “अहसासों की बात”

  1. Very true heartouching poem…..beautifully touched the emotion everyone must have felt this in their lives.

  2. Loved the emotion and reality of life you soo simply and beautiful flowed on paper🥰Keep writing ✍️

  3. Heart touching poem…. beautiful selection of words …emotions saddness n loneliness all r in one frame ..keep writing my friend

Comments are closed.